
बिलासपुर। साइंस कॉलेज रोड पर बन रही निर्माणाधीन नाली में बड़े स्तर पर अनियमितता पकड़ी गई है। मौके के वीडियो में देखा जा सकता है कि नाली की ढलाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा सीमेंट का मिश्रण बहुत पतला और कीचड़ जैसा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सरिया के ऊपर डाला गया मसाला न तो सही से सेट हो रहा है और न ही उसमें मजबूती के लक्षण हैं। जगह-जगह गड्ढे और पानी भरा हुआ दिख रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के कमजोर निर्माण से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। बरसात में ये नाली बैठ जाएगी और राहगीरों के लिए खतरा बन जाएगी।
श्रीसूर्या पुष्पा न्यूज़ के रिपोर्टर ने वीडियो को सबूत के तौर पर पेश करते हुए नगर निगम और PWD से मांग की है कि काम को तुरंत रोका जाए और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।