शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गईं

बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित प्वाइंट गांधी चौक महाराणा प्रताप चौक हुंडई चौक महामाया चौके मंगला चौक श्रीकांत वर्मा मार्ग पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 55 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 21300 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *