बालक का अपहरण करके उड़ीसा ले जाने वाला आरोपी को सरकंडा पुलिस द्वारा उड़ीसा गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया।

बिलासपुर. पीडि़ता के परिजनों द्वारा थाना सरकंडा उपस्थित आकर दिनांक 28 मार्च की शाम करीब 05.00 बजे बिना बताये कहीं चले जाने कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 455 / 2023 धारा 363 भादवि दर्ज कर अपहृत बालक एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना में लिया गया, पतासाजी दौरान सूचना मिली कि अपहृत बालक उड़ीसा के बिंझारपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंगरपुर में है, अपहृत बालक को दस्तयाब करने टीम भेजने निर्देशित किया गया, टीम तैयार कर जिला जाजपुर उड़ीसा अंतर्गत थाना बिंझारपुर टीम भेजा गया जहां अपहृत बालक का फोटो दिखाकर पता तलाश कर ग्राम सिंगरपुर से अपहृत बालक को विधिवत् बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 01.04.2023 को पीड़िता के परिजनों द्वारा अपने नाबालिक लड़की को बिना बताये कहीं चले जाने कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अप.क्र. 460/23 धारा 363 भादवि दर्ज कर पतासाजी विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पतासाजी हेतु शहर के अलग-अलग क्षेत्र में टीम भेजा गया, जो अपहृता को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से विधिवत् दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, सउनि नरेश गर्ग, सउनि राकेश टाण्डे, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. मनीष वाल्मिकी, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, राहुल सिंह, संजीव जांगड़े, म.आर. जिज्ञासा कौशिक का विशेष योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *