प्रेस क्लब में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने की भव्य आरती

बिलासपुर | 22 सितंबर 2026

समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ ने बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजमान भगवान श्री गणेश जी की श्रद्धापूर्वक आरती एवं पूजन किया।

मंच की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. रश्मिलता मिश्रा ने बताया कि प्रेस क्लब में विराजित गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। पूरा प्रेस क्लब परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर डॉ. रश्मिलता मिश्रा, सुमन अवस्थी, अनिता बाजपेयी, संगीता तिवारी, बीना शुक्ला, अल्का अवस्थी, जयंती शुक्ला, श्रद्धा तिवारी, अर्चना पांडेय, वर्षा तिवारी, सविता पांडेय, आरती त्रिवेदी, जान्हवी पांडेय, प्राची तिवारी, रश्मि दुबे, अल्का तिवारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, सुदेश दुबे साथी एवं नगर के वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *