स्मरण किये गये पूर्व अध्यक्ष स्व. मन्नूलाल त्रिवेदी जी*

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा पूर्व अध्यक्षों को सादर स्मरण करते हुए पं. मन्नूलाल त्रिवेदी जी की जयंती पर उन्हें सादर स्मरण किया गया | कार्यक्रम में त्रिवेदी परिवार के सभी सम्माननीय ससदस्यों डॉ. सुशील त्रिवेदी पूर्व आई.ए.एस., पं. योगेश त्रिवेदी, पं. शैलेन्द्र कुमार त्रिवेदी, पं. परेश कुमार त्रिवेदी, श्रीमती अलका त्रिवेदी, श्रीमती वर्षा त्रिवेदी, पं. शैलेश त्रिवेदी, श्रीमती आरती त्रिवेदी, ने भावपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी ने मन्नू भैया, मन्नू काका के कार्यों की उनके व्यव्हार को बहुत अच्छे से याद किया एवं जीवन के विभिन्न संस्मरण सुनाये, एकता में ही बल होता है ये शिक्षा हमें मन्नूलाल त्रिवेदी जी से मिली, अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, सलाहकार श्रीमती ममता शुक्ला, कोषाध्यक्ष पं. संतोष दुबे आदि सभी ने पूर्व अध्यक्ष के योगदान को सादर नमन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता के विषय में बताया, विशेष में आशीर्वाद भवन के एक कक्ष का नामकरण पं. मन्नूलाल त्रिवेदी जी के नाम पर रखा गया इस नामकरण पट्टिका का अनावरण त्रिवेदी परिवार के सभी सदस्यों के मध्य, कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के सभी सदस्यों के मध्य किया गया | इस अवसर पर डॉ सुशील त्रिवेदी जी – पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त छत्तीसगढ़, ने अपने उदबोधन में कहा की रायपुर नयापारा की होली पर बैसवारी फाग रंगग़ुलाल का आनंद काका मन्नूलाल त्रिवेदी के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास से पर्व, त्यौहार मनाते थे, अनुशासन प्रिय काका सर्व समाज में लोकप्रिय थे। गौसेवक, धार्मिक, रचनात्मक सेवा जीवन, पर्यंत किये। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हमारी समाज का विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करने पांच सदस्यीय ब्राह्मण पदाधिकरिगण पं. शैलेन्द्र अवस्थी जी अध्यक्ष अखिल भारतीय बहुउदेशिय हिंदी भाषिक ब्राह्मण महासंघ नागपुर, पं. रामनारायण रामचंद्र जी मिश्र अध्यक्ष अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर, पं. सूर्यकान्त मिश्र कार्याध्यक्ष अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा, पं. आशीष शर्मा अध्यक्ष पंजाबी ब्राह्मण एसोसिएशन परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ, पं. मनोज कुमार पाण्डेय संगठन महामंत्री अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर से उपस्थित रहे| संस्था की ओर से इन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया, आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी ने किया| इस कार्यक्रम में गौरव शुक्ल सहसचिव, वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यगण पं.अनिल शुक्ल, पं. शशिकांत मिश्र. पं. रामकिशोर दीक्षित, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती संध्या अजय मिश्रा, पं. हेमंत तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. विजय शुक्ल, पं. प्रशांत कुमार तिवारी, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. इन्द्र कुमार तिवारी, पं. अजय प्रसाद मिश्र, पं. रविन्द्र शुक्ल, पं. विमल शुक्ल, पं. एन.एल.शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *