रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में खाद्य विभाग ने एक बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है। मंगलवार रात खाद्य विभाग की टीम ने अवैध गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पता लगाया और अवैध गुटखा भी कब्ज़े में लिया है। दरअसल खाद्य विभाग की टीम को लम्बे समय से उस फैक्ट्री में अवैध गुटखा बनाये जाने को लेकर शक था जिसके चलते विभाग ने इस नकली फैक्ट्री का पता लगाया है।
मंदिर हसौद इलाके की एक बड़े गोदाम पर मारा गया। जहां भीतर गुटखे की फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, छापा मारने पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों को देखते ही फैक्ट्री को सुपरवाइजर और ठेकेदार भाग गए। जांच टीम ने यहां इस्तेमाल की जा रही गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।
इस गोदाम में मध्यप्रदेश और झारखंड से मजदूरों को लाकर गुटखा पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। यहां न तो कोई क्वॉलिटी टेस्टिंग की व्यवस्था मिली। न गुटखा प्रोडक्शन में साफ सफाई का ध्यान रखा गया था।
हुआ बरामद :
फैक्ट्री में अत्यधिक मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और सुपारी और उसे पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले 700 पाउच भी बरामद हुए हैं जिसे विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। फैक्ट्री में 120 बोरे में खुला गुटखा मिला है। इस मामले पर अधिकारियों की जाँच अभी भी जारी है।
