राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ,आज 25 वें दिन भी एस्मा लगने के बाद अपने मांगो के लिए धरना स्थल पर उपस्थित रहे*

बिलासपुर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा सुबह धरना स्थल पर हनुमान चालीसा से धरना को प्रारंभ किया गया, उसके पश्चात् शासन द्वारा जारी एस्मा आदेश की प्रति को विरोध स्वरूप आग के हवाले किया गया।ये एस्मा का आदेश अभी तक हुई हड़ताल में कभी भी जारी नहीं किया गया है, जल्दबाजी में बिना पूर्व सूचना दिए जारी हुआ है,राजस्व पटवारी संघ इस एस्मा आदेश का सख्ती से विरोध करता है। आज धरना स्थल पर सभी पटवारी साथियों के द्वारा नया नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया जो इस प्रकार से है-एक दो, तीन,चार-नहीं सहेंगे अत्याचार,पांच,छः,सात-माननी पड़ेगी हमारी बात,आठ,नौ,दस-मांग पूरा कर बस,ऐसे जोशीले नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।अपनी 9 सूत्रीय मांगों के क्रियान्वयन होते तक ये अनिश्चित कालीनआंदोलन जारी रहेगा, राज्य शासन द्वारा एस्मा लगाकर यह बता दिया गया है कि पटवारियों की आवश्यक सेवायें कितनी अनिवार्य है,लेकिन मूलभूत सुविधा देने के संबंध में कोई उचित कदम सरकार नहीं उठा रही है, इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी
संघ,पंजीयन क्रमांक – 6424 जिला शाखा – बिलासपुर के द्वारा 25 दिन से जारी राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में वृहस्पति बाजार स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अन्न श्रमिक प्रतिक्षालय में उपस्थित होकर समर्थन व्यक्त किया गया। इसमें देवेन्द्र पटेल प्रांतीय संरक्षक, चन्द्रशेखर पाण्डेय कार्यकारीजिलाध्यक्ष,आर पी शर्मा प्रांताध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ,डी आर श्रीवास वरिष्ठ कर्मचारी नेता आदि उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर संघ के प्रांतीय संरक्षक,सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली देवेन्द्र पटेल ने सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए एस्मा आदेश को शीघ्र वापस लेकर पटवारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से अविलंब सौहार्द पूर्ण चर्चा कर आठ सूत्रीय आवश्यक मांगों को पूरा करने को कहा जब तक मांग पूरा नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रखने की बात कहते हुए जरूरत पड़ने पर हड़ताल में सहयोग करने की बात कही। प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार को जम कर कोसा और कहा कि यह सरकार द्वारा महंगाई भत्ता को रोक कर रखना ग़लत है, महंगाई सूचकांक के अनुसार वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता को देय तिथि से देने का नियम है,उसके लिए भी हड़ताल करना छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एस्मा आदेश के धमकी से डरने की आवश्यकता नहीं है कहते हुए अपने संगठन के सभी वरिष्ठ साथियों को भी जरूरत पड़ने पर धरना स्थल बुलाकर इस संघर्ष में सहयोग करने का ठोस आश्वासन दिया। आज सभी 11तहसील के साथी गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष देव कश्यप द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *