


छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 26 जून 2023 तक बंद रखने के निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। सीएम के इस आदेश की वजह भीषण गर्मी को बताई गई है। प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान 15 जून तक के लिए किया गया था लेकिन इस वक्त कई जिलों में गर्म हवाएं चल रही है और लू के हालात हैं। प्रदेश में मानसून अभी दूर है आगे कहना सही नही होगा कि बरसात कब होगी फिलहाल बच्चों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी