
अपोलो हॉस्पिटल के 12 डॉक्टर जिला अस्पताल में करेंगे उपचार अब जल्द ही जिला अस्पताल में अपोलो अस्पताल के डॉक्टर मरीजों का उपचार करते नजर आएंगे नगर विधायक शैलेश पांडे के प्रस्ताव को अपोलो ने स्वीकार कर लिया और 12 चिकित्सक का जिला अस्पताल में उपचार करने पर निर्णय हुआ गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए निजी अस्पताल में उपचार जिला अस्पताल में भी अब संभव हो पाएगा शैलेश पांडे जी ने प्रबंधन को पत्र लिखा था और उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि अपोलो के चिकित्सक अस्पताल में इलाज करें ताकि गंभीर मरीजों को इसका उपचार मिल सके फिर प्रस्ताव को अपोलो ने स्वीकार किया अपोलो अस्पताल में विभिन्न विभागों में कार्डियोलॉजिस्ट न्यूरोलॉजिस्ट ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जिकल ऑर्थोलॉजिस्ट एवं जिला अस्पताल में इलाज निशुल्क प्रदान करने से बिलासपुर संभाग के लोगों को उसका लाभ मिलेगा यह डॉक्टर देंगे अपनी सेवा अपोलो अस्पताल प्रबंधन के निर्णय के अनुसार अस्पताल की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजीव लोचन भांजा एमपी सांभर डॉक्टर मिलन सत पंथी और सीटीवीएस डॉक्टर संजय एम जैन डॉ अनुज कुमार न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अविनाश गुप्ता जनरल सर्जन डॉक्टर वरुण सिंह को नियुक्त किए हैं रोजाना आते हैं गंभीर मरीज अस्पताल में रोजाना गंभीर मरीज आते हैं 400 से 500 ओपीडी में रहते हैं 40 से 50 गंभीर होते हैं बड़े डॉक्टर की जरूरत होती है ताकि अच्छा इलाज हो सके अब आप अपोलो के डॉक्टर जाने से इनको अच्छा इलाज मिल सकता है अब देखना यह होगा कि डॉक्टर कितने दिन अपनी सेवा देते हैं