चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा जी ने केंद्रीय जेल रायपुर का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जेल के अधिकारियों से कैदियों की साफ-सफाई स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली अलग-अलग हिस्सों में बैरक में जाकर भी देखा रायपुर जेल में बहुत सारे आईएएस आईपीएस और बड़े-बड़े व्यापारी बंद है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से पहुना गेस्ट हाउस में भी रमेश सिन्हा जी ने मुलाकात की मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा जी ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और शासन की लंबित विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई उसके बाद रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां पुरुष बंदी गृह महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया और इस दौरान जेल की कैंटीन के बारे में जानकारी ली फिर कैदियों द्वारा संचालित प्रिंटिंग प्रेस सिलाई बुनाई इत्यादि का निरीक्षण किया और जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों के बारे में भी जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में भी जाना और जेल के अधिकारियों ने बताया की वर्तमान में 1586 बंदियों की क्षमता है कुल बंदी 3267 है जिसमें पुरुष बंदियों की संख्या 3117 महिला बंदी की संख्या 150 है निरीक्षण के समय कमिश्नर डॉक्टर संजय कुमार अलंग आईजी रतन लाल डांगी डीआईजी जेल केंद्रीय जेल अधीक्षक जेलर तिग्गा एसएसपी प्रशांत अग्रवाल चेयरमैन मौजूद रहे चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा जी 3 महीने के कार्यकाल में अनेक जेलोका का निरीक्षण किया है और लगातार जेल के सुधार के बारे में जानकारी ली जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *