
आज दिनांक 9/8/2023 को जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में मस्तूरी एस.डी.एम.बजरंग वर्मा के द्वारा सीपत एवं मस्तूरी तहसील के समस्त राजस्व अधिकारियों, समस्त राजस्व निरीक्षकगणों,समस्त पटवारीगणों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशों पर समीक्षा की गई। वर्तमान में सभी मतदान केन्द्रों में अभी मतदाताओं के नाम जोड़ने, काटने, संशोधन करने हेतु विशेष अभियान जारी है जिसके संबंध में अधिक से अधिक प्रचार कर निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु हिदायत दी गई। आज की इस बैठक में तहसीलदार मस्तूरी अभिषेक राठौर, तहसीलदार सीपत सिद्धि गबेल,नायब तहसीलदारगण अप्रतिम पांडेय, उमाशंकर लहरे, कृष्णमूर्ति दीवान,समस्त राजस्व निरीक्षकगण, समस्त पटवारीगण, कानूनगो टी.आर.भार्गव, भुइयां आपरेटर हरीश कुर्रे, सुशील कैवर्त, रामेश्वर राठौर उपस्थित थे ।उक्ताशय की जानकारी मस्तूरी पटवारी रोहित कौशिक द्वारा दी गई।

