
रायपुर | कान्यकुब्ज महिला मंडल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन, बैरन बाज़ार, रायपुर में भगवान शिव की उपासना को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम बने आचार्य श्री गोविंद कृष्ण शास्त्री जी सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ में आचार्य श्री ने भगवान शिव की लीलाओं और कथाओं के अलावा ज्ञानपीठ शिक्षा का भी उल्लेख किया एवं भोले बाबा के अलग अलग स्वरूप ज्योतिर्लिंग एवं शक्तिपीठ का भी वर्णन किया |
कार्यक्रम की सुंदरता को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बहनों ने हर दिन अलग-अलग रंग की साड़ी पहनकर एकरूपता प्रदान की |
आचार्य श्री ने बताया किस प्रकार से चंचला और बिंदु की शिव पुराण के श्रवण से शिवलोक में स्थान प्राप्त हुआ कान्यकुब्ज महिला मंडल ने शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया शिव जी की बारात में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया ऐसा लग रहा था मानो स्वयं शिव पार्वती पृथ्वी पर आ गए हो दूसरे दिन गणेश कार्तिकेय का जन्म उत्सव मनाया गया | गणेश और कार्तिकेय ने अपने बाल रूप की बहुत सुंदर छठा बिखेरी | कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और सचिव ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया इसके बाद कथा का समापन और स्वादिष्ट भंडारे में सब ने प्रसादी ग्रहण कर कथा श्रवण का लाभ लिया ।


