चन्द्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिग होते ही रोवर भी बाहर आया जो 6 पहिये वाला रोबोट वाहन है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के सूत्रों ने बताया कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के करीब ढाई घंटे के बाद लैंडर से प्रज्ञान रोवर भी बाहर आ गया है। चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान 6-पहिए वाला एक रोबोट वाहन है। ये चांद की सतह पर चलेगा। इसी के जरिए चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के अब तक के अछूते भाग के बारे में जानकारी मिलेगी।

इसरो ने लैंडिंग के बाद की पहली तस्वीर जारी की

इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग इमेजर कैमरा से लैंडिंग के बाद की तस्वीर जारी की है। इसरो ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, लैंडिग के बाद लैंडिंग इमेजर कैमरा से खीची गई तस्वीर। इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। एक लेग और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *