छत्तीसगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन अध्यक्ष राधे गोविद बाजपेयी को बनाया गया

रायपुर. प्रादेशिक कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ रायपुर की आमसभा 7 जनवरी 2024 को स्वदेशी भवन शांति नगर में सम्पन्न हुई. आमसभा में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. जिसमें राधे गोविंद बाजपेयी को संस्था का अध्यक्ष चुना गया. वहीं संस्था के नए महासचिव का दायित्व सतीश चंद्र मिश्रा को दिया गया. इसके अलावा शिव नारायण तिवारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र पांडेय ने की. इस दौरान आलोक तीवारी, शिवा मिश्रा, अशोक तिवारी, सुरेश मिश्रा, रामशंकर पांडेय, मनोज शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, अजय मिश्रा,अभिषेक मिश्रा समेत संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *