विदाई एवं स्वागत समारोह का शानदार आयोजन इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे देखे वीडियो

विदाई एवं स्वागत समारोह का शानदार आयोजन, मस्तूरी विदाई एवं स्वागत समारोह का शानदार आयोजन, अधिकारी बजरंग वर्मा , तहसीलदार मस्तूरी अभिषेक राठौर ,नायब तहसीलदार सीपत कृष्णमूर्ति दीवान के स्थानांतरण पश्चात विदाई समारोह एवं उनके स्थान पर स्थानांतरित होकर आए एसडीएम अमित सिन्हा, तहसीलदार मस्तूरी प्रमोद कुमार पटेल, नायब तहसीलदार सीपत डी,आर, कुर्रे के स्वागत में समारोह का आयोजन मोपका बिलासपुर के ए वन रेस्टोरेंट में शानदार ढंग से मस्तूरी तहसील के पटवारीगणों/तहसील स्टाफ के द्वारा किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।इस कार्यक्रम में मस्तूरी तहसील में पदस्थ पटवारी एस,पी, शुक्ला के द्वारा शेरोशायरी का वाचन किया गया जिसका आनंद उपस्थित सभी लोगों ने लिया। आज के गरिमामय समारोह में सभी अधिकारीगण, समस्त राजस्व निरीक्षकगण,सभी पटवारीगण/तहसील स्टाफ के कर्मचारीगणों की शानदार उपस्थिति रही। आज के इस कार्यक्रम का संचालन राजस्व पटवारी संघ मस्तूरी तहसील अध्यक्ष अभिनव गिरी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *