
फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ल जी ने बताया कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वर्ष 2024 के मुख्य अतिथि हैं। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, भारतीय संविधान के रचियता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर है।
एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। इसके साथ ही फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला जी ने अपने 2 वर्षों के कार्यकाल के बारे में बताया सभी धर्मो को लेकर चलने की आदत है उनका कहना सच्चा सनातनी सभी धर्म का सम्मन करता है तभी लोग उनसे इतना प्यार करते है साथ ही टीम के सभी सदस्यो ने विचार व्यक्त किये इस दौरान पुलिस की टीम मौजूद थी भारती साहू ने ज़ोरदार देशभक्ति गीत पर डांस की जो लोग आज मौजूद थे उसमे गौरव शुक्ला राधव साहू टिकेश्वर शाव सूरज साहू भारती साहू धनेश्वर चंद्रा और पुलिस की टीम मौजुद थी।



