
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उनमें से एक है महतारी वंदन योजना जो कि पीएम मोदी की गारंटी में से एक था। इस योजना में 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं के खाते में 12000 रुपए सलाना दिया जाएगा। विधवा महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर महिलाओं के जीवन में सुधार करने का एक प्रयास है, जो महिलाओं के लिए अवश्य फायदेमंद साबित होगा। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाए अपने स्वस्थ, निजी खर्च तथा लघु उद्योग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। महिलाओं की वित्तीय स्थिति को सुधारने का यह प्रयास महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। यह योजना मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा लांच की गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर शुरू की गई है।