विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत मस्तूरी विधानसभा के जयरामनगर में कार्यक्रम का आयोजन,

आज दिनांक 24/02/2024 को मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जयरामनगर के शहीद भगतसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 34 हजार 427करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिले के सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित था।इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण से राज्य के विकास की बात कही, उन्होंने कोयला, सौर-ऊर्जा के कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट, चौड़ी सड़कें,नई रेल लाईनों के निर्माण को सुशासन का ही परिणाम बतलाया और आने वाले पांच वर्षों में विकसित छत्तीसगढ़ के सभी सपनों को पूरा करने वाला बतलाया, और देश में चल रहे सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से उल्लेख करते हुए देश को अग्रणी देश बनाने पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।इस कार्यक्रम को पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित किया और प्रधानमंत्री द्वारा मिलने वाले सहयोग के बारे में उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।आज के इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री/विधायक कृष्णमूर्ति बांधी,विजय अंचल, चंन्द्रप्रकाश सूर्या,बी.पी.सिंह,धर्मेंद्र कोसले, विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए नेतागण, जयरामनगर पंचायत के सरपंच गिरजा देवी अग्रवाल,भारी संख्या में ग्रामवासी, छात्र -छात्रायें, प्रशासनिक अधिकारीयों में मस्तूरी एस.डी.एम.अमित सिन्हा, तहसीलदार पी.के.पटेल,सीपत तहसीलदार सिद्धि गबेल, पचपेड़ी तहसीलदार माया अंचल,सीपत नायब तहसीलदार डी.आर.कुर्रे,समस्त राजस्व निरीक्षकगण, सभी पटवारीगण, कोटवार, सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *