
बिलासपुर। कंपनी गार्डन में महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को देखकर कुछ असमाजिक तत्व टिप्पणी करते है ओर सुबह मार्निंग वाक में आए महिलाओं के साथ असामाजिक तत्व के युवकों द्वारा छेड़खानी एवं छींटाकशी की जाती है , सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में इनके द्वारा किए गये अभद्र व्यवहार का कुछ महिलाओं के विरोध करने पर युवक भाग खड़े हुए, हालांकि इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज नही कराई गई है,लेकिन सवाल यह उठता है कि आख़िर सार्वजनिक स्थानों पर महिला क्यों सुरक्षित नही है जबकि महिला संबंधित मामलों को लेकर देश मे कड़े कानून लागू हैं, जिसके बाद भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह के वारदात की घटना चिंतनीय है, पीड़िता के मुताबिक अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक रोज़ कंपनी गार्डन में यही करने आते हैं, यह पुलिस प्रशासन के लिए जाँच का विषय है। कंपनी गार्डन में सुबह 6 बजे के बाद से 9 बजे तक कुछ असामाजिक तत्वों का डेरा भी रोज रहता है,जो गार्डन में मॉर्निंग वॉक करने आए महिलाओं को परेशान करते हैं, बीते दिनों घटित इस घटना पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये नही तो वो दिन दूर नही जब महिलाएं गार्डन आना बंद कर देंगी।
