आज दिनांक 15/08/2024 को भारत का राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह अनुविभागीय कार्यालय तखतपुर, तहसील कार्यालय तखतपुर एवं सकरी तथा उप तहसील कार्यालय गनियारी में सम्मान पूर्वक, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनुविभागीय कार्यालय तखतपुर में डा.ज्योति पटेल एस.डी.एम., तहसील कार्यालय तखतपुर में पंकज सिंह तहसीलदार, रोशनी सिंह ना.तहसीलदार, सकरी तहसील कार्यालय में अश्वनी कंवर तहसीलदार,ना.तहसीलदारद्वय राकेश ठाकुर, रुचिका अग्रवाल, गनियारी उप तहसील में श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्य राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ,इस अवसर पर तहसील परिसर गनियारी में राष्ट्रीय पर्व के सम्मान में हमारे भारत देश के राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का रोपण किया गया।आज के इस महत्वपूर्ण समारोह में सभी कार्यालयों के समस्त स्टाफगण, राजस्व निरीक्षकगण,पटवारी गण, गणमान्य नागरिकगण एवं कोटवारगण उपस्थित थे।