
आज दिनांक 15/08/2024 को भारत का राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह तहसील कार्यालय सकरी में सम्मान पूर्वक, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , यहां अश्वनी कंवर तहसीलदार सकरी के द्वारा,ना.तहसीलदारद्वय राकेश ठाकुर, रुचिका अग्रवाल ,समस्त तहसील स्टाफ,राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों, गणमान्य नागरिकों एवं कोटवारगणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्य राष्ट्रगान के साथ हर्षोल्लास सहित संपन्न हुआ।इस अवसर पर तहसीलदार अश्वनी कंवर के द्वारा देशभक्ति गीत का गायन कर उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया गया।

