रिसाली निगम के वार्ड 13 मरोदा टैंक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

पत्रकार सुरेंद्र शर्मा की खबर

भिलाई नगर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कॉंग्रेस कमेटी 6 के द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा आयोजन बुधवार की सन्ध्या मरोदा टैंक के वार्ड 13 में यात्रा प्रभारी श्रीमती सरिता जितेंद्र साहू के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर घर घर छग के कांग्रेस सरकार के उपलब्धियो को पामलेट के माध्यम से बताया गया।इस अवसर पर यात्रा प्रभारी श्रीमती सरिता जितेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ,महामंत्री चन्द्रकांत कोरे, पार्षद ईस्वरी साहू, टीकम साहू,पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक,एल्डरमेन मोहम्मद निजाम, शिरिश साहू, सन्ध्या वर्मा, अशोक सिन्हा, महिला ब्लाक अध्यक्ष हेमिन चतुर्वेदी, गोविन्द वर्मा, रुस्तम खान, सोमनाथ यादव,सुरेन्द्र बाघमारे,जयंती महानन्द,मनीष शर्मा,सुभम वर्मा,तारन टंडन,प्रियंका गौतम सहित वार्ड 13 के नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *