

आईडब्ल्यूसी ट्रांसअरपा (IWC Transarpa) की सदस्याओं द्वारा सरैया रिज़ॉर्ट में होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी सदस्यों के बीच आपसी स्नेह, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस के अवसर पर क्लब की सभी सदस्याओं के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं की शक्ति, समर्पण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विचार साझा किए गए। क्लब की सभी सदस्याओं का सम्मान और अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सम्मान और प्रेरणा का भाव उत्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक खेल और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगी कलरफुल हाउजी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इन खेलों और गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव और मित्रता की भावना और भी मजबूत हुई।
ऐसे सामूहिक आयोजन आपसी रिश्तों को सुदृढ़ करते हैं, साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं तथा क्लब की एकता को और मजबूत बनाते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सदस्याओं को एक-दूसरे के साथ संवाद करने, विचार साझा करने और नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का अवसर मिलता है।
अंत में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और पूरे कार्यक्रम का समापन खुशी और उमंग के साथ हुआ। इस दिन क्लब की डॉ प्रेरना मोहन, डॉ प्रकृति वर्मा ,डॉ अंतरा चंद्राकर, नीता माहेष्वरी, ज्योति प्राची गुप्ता, दीपाली दुआ,ऋचा नीलम जायसवाल, संयोगिता रचना सिंह, सुष्मित कौर, सुदीप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे। यह आयोजन मित्रता, एकता और महिला सशक्तिकरण के मूल्यों को दर्शाने वाला एक यादगार अवसर रहा।