डा.विनय कुमार पाठक द्वारा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा लेआउट शुभम विहार महादेव मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व के अष्टमी पर संत तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया

एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, बिलासपुर समाचार, आज दिनांक 26/03/2026 को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर सागा ले आउट शुभम विहार में डा.विनयकुमार पाठक कुलपति थावे विद्या पीठ बिहार एवं पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ (राज्य मंत्री दर्जा) ने इस अवसर पर संत तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बतलाया कि गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण बहुत वर्षों से साहित्य प्रेमियों द्वारा महसूस की जा रही थी, संत तुलसीदास की प्रतिमा अनावरित होने के बाद तुलसीदास से सम्बद्ध साहित्यिक गतिविधियों एवं संगोष्ठियां आयोजित करना सहज हो जायेगा। इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ साहित्यकारों  और कवियों को भी कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं उनके टीम को बधाई देते हुए कहा कि तुलसी दास जी की प्रतिमा स्थापित होने से सभी सनातनी श्रद्धालुओं और समाज को लाभ मिलेगा ।         इस अवसर पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष,पूर्व आई. एस.एस. डॉक्टर रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद पं.तुलसीदास की प्रतिमा के अनावरण से मंदिर से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। भविष्य में मंदिर परिसर में तुलसी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों से यहां की जनता लाभान्वित होगी।
इस अवसर पर सर्वश्री पंकज खंडेलवाल,डॉ विष्णु कुमार तिवारी और डॉक्टर गजेंद्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ विष्णु कुमार तिवारी, डॉ गजेंद्र तिवारी, डॉ भूपेंद्र धर दीवान, शंकर गेंदले, शुभम मिश्रा, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कछवाहा, आशीष कश्यप, विनोद अतकुरवार, मनोज अतकुरवार, शैलेंद्र गेंदले, निशांत श्रीवास्तव, दिलीप मरकाम, मोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, युवराज, भूपेंद्र श्रीवास्तव श्रीमती सोनिया गेंदले, ऊषा श्रीवास्तव,मंजू कश्यप, बीना बेन पटेल और शकुंतला पोगाटे,
कायस्थ समाज के अध्यक्ष आलोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव और प्रदीप खरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रोता उपस्थित थे।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *