
बिलासपुर। बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा CAT के प्रदेश उपाध्यक्ष बने दिलीप खंडेलवाल और सुरेंद्र अजमानी के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, सचिव श्रीकांत पांडेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय सराफ, चेयरमैन राजेश शाह, उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, सनी सलूजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त उपाध्यक्षों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर CAT के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और बिलासपुर CAT अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह भी विशेष रूप से शामिल हुए। साथ ही CAT कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, अनिल गुप्ता, हरदीप सिंह होरा, प्रवीण सलूजा, संतोष पांडे सहित सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि दिलीप खंडेलवाल और सुरेंद्र अजमानी का प्रदेश स्तर पर चयन होना बिलासपुर शहर के लिए गर्व की बात है। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।