

बिलासपुर। राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर अपने 9 सूत्रीय प्रांत व्यापी आंदोलन के 31 वें दिन पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रीन गार्डन मैदान मुंगेली नाका से मना करने पर आज जिले के समस्त पटवारीगण बरगद पेड़ के नीचे बैठे,पटवारियों की हड़ताल पूरे 1 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजस्व सचिव छ.ग.शासन रायपुर से मुलाकात कर उनसे 9 सूत्रीय मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया, लेकिन कोई परिणाम सामने नही आया।अब मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रांतीय पदाधिकारी समय लिए है, अब मुख्यमंत्री से मुलाकात किए जाने के पश्चात परिणाम क्या आता है यह संशय का विषय बना हुआ है, इस आंदोलन का अंतिम चरण बहुत ही रोमांचक हो गया है, एक तरफ एस्मा लगाया जाना, सारा पटवारियों का कार्य तहसीलदार से करवाया जाना, दूसरी तरफ सभी संघ द्वारा समर्थन दिया जाना, और पटवारियों द्वारा बिना डर दबाव से धरना पर जगह बदलते हुए अपनी मांगो को न मानने पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाना। शासन द्वारा मांगे नहीं मानना समझ से परे है,और आम जन भी हलाकान हैं। अब सारी निगाहें मुख्यमंत्री से मुलाकात उपरांत ही मिले परिणाम पर टिकी हुई है।आज जिले के सभी अनुविभाग के साथीगण उपस्थित थे, यह जानकारी देव कश्यप जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर द्वारा दी गई l