विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने   जीर्णोधार  कार्यक्रम के तहत मिडिल स्कूल भवन  भटगांव(बिल्हा )का  किया उद्घाटन*

बिलासपुर(बिल्हा) ग्राम पंचायत भटगाँव जनपद बिल्हा में मिडिल स्कूल भवन के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष बृजभूषण वर्मा, अशोक कौशिक जनपद सदस्य, भारती दीपक रजक ,गिरधारीलाल कौशिक,ग्राम के वरिष्ठ नागरिकगण दयाराम , मुन्नी गुरुजी, एवं समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे,कार्यक्रम के अंत में गांव के 18 महिला समूह की सभी 230 महिला सदस्यों को पंचायत की तरफ़ से साड़ी वितरण किया गया , उन महिला समूहों के द्वारा मांग करने पर 10 लाख की राशि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तत्काल स्वीकृति विधायक द्वारा दी गई , इसके अलावा स्कूल भवन में सांस्कृतिक मंच के लिए भारती दीपक रजक ने 3 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की, जिससे ग्राम में काफ़ी हर्ष का माहौल रहा। मंच संचालन नीरज कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत भटगांव द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *