
जगदलपुर से ओडिसा के लिए निकली यात्री बस का बोरीगुमा के पास अचानक से टायर फटने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी की पूरी बस जलकर राख हो गई। इस घटना में सबसे खास बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों भागकर खुद को सुरक्षित करने में कामयाब रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी से मिली रिपोर्ट पर बताया गया कि गुरुवार की सुबह गुप्ता ट्रैवल्स की बस जगदलपुर से ओडिसा की ओर 45 यात्रियों को लेकर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे के लगभग बोरिगुमा के पास चलती बस का टायर फटने से भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी बस खाक हो गयी इंसमे सबसे अच्छी बात ये है कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए साथ मे ड्राइवर भी फिर आग पूरी तरह से फेल गया फिर तुरंत दमकल आया और आग पर काबू करने की कोशिश करता रहा कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया जब तक बस पूरी तरीके से जल गई थी।