उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का बड़ा बयान:- कहा चुनाव में अगर दो तिहाई से कम सीट आईं तो होगी निराशा

बड़ा बयान:- कहा चुनाव में अगर दो तिहाई से कम सीट आईं तो होगी निराशा, मतदान ऐसा हो कि किसी को चुनी हुई सरकार गिराने का मौका न मिले

उन्होंने कहा कि, लेकिन इसके बावजूद अगर दो तिहाई से कम सीट आए तो मुझे व्यक्तिगत निराशा होगी। 75 पार की बात है, 90 के हाउस में 60 से कम नहीं आना चाहिए। सिंपल बहुमत से जितना ऊपर आए उतना अच्छा रहेगा।

बिलासपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे थे, यहां मीडिया से चर्चा में डिप्टी सीएम ने आगमी चुनाव को लेकर सरकार और विपक्ष की स्थिति व अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने अच्छा काम किया है, छत्तीसगढ़ को सरकार ने पहचान दी है। आगे चुनाव में जिसे लेकर हम लोगों के बीच जाना चाहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, लेकिन इसके बावजूद अगर दो तिहाई से कम सीट आए तो मुझे व्यक्तिगत निराशा होगी। 75 पार की बात है, 90 के हाउस में 60 से कम नहीं आना चाहिए। सिंपल बहुमत से जितना ऊपर आए उतना अच्छा रहेगा। उन्होंने ईई के छापे पर भी चर्चा की उन्होंने कहा यैसा करके कांग्रेस को डराया जा रहा ठीक आगे चुनाव है पर हम डरने वाले नही इस बार ज्यादा सीट ओर जीतेंगे ओर आगे स्वस्थ कर्मियों के हड़ताल पर कहा कि कही येसी जगह प्रावधान नही है कि काम 12 महीने का करे वेतन 13 महीने का ले किसी अन्य राज्य में भी येसी सिस्टम नही बनी है केवल पुलिस विभाग में है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *